फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी के लिए जीवनदान बन सकता है रक्तदान: उपायुक्त

Thu, 30 Jun 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रक्तदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रक्त की दो बूंद किसी को नया जीवन दे सकती है। रक्त को किसी भी तरीके से बनाया नहीं जा सकता है। इस जरूरत को केवल रक्तदान के माध्यम से ही पूरा किया जाता है। यह कहना है उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल का। वह बुधवार को मिनी सचिवालय में रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित कर रही थीं। उन्होंने कहा एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान से कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि भारी गर्मी के बावजूद मिनी सचिवालय प्रांगण में आयोजित इस शिविर में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भी रक्तदान में रुचि दिखाई है। रक्तदान शिविर में अस्पताल सेक्टर-6 के डाक्टरों की टीम ने रक्त एकत्रित किया। कैंप में 35 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर नगराधीश ममता शर्मा, डीआरओ धीरज चहल, रेडक्रॉस की सचिव  विजय लक्ष्मी, जिला प्रबंध अधिकारी रमेश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें