फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सरयू गुप्ता को दिया जांच में शामिल होने का नोटिस

Tue, 23 Aug 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अदालत का फैसला
विज्ञापन
जाली विल तैयार कर प्लाट गबन मामले में पंचकूला पुलिस ने आरोपी रजनी गुप्ता की बहन सरयू गुप्ता को 29 अगस्त को जांच में शामिल होने का नोटिस किया है। गौरतलब है कि इस मामले में आरोपी रजनी गुप्ता की बहन ऋचा गुप्ता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। जबकि रजनी गुप्ता की सबसे  बड़ी बहन सरयू गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने पानीपत तहसील में पेश  हो  जाली विल बनाने में मदद की।
विज्ञापन


इस मामले में उषा और रोहन गुप्ता ने पंचकूला सेक्टर 5 पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था। फर्जी विल मामले में ऋचा गुप्ता की अग्रिम जमानत याचिका पंचकूला के अतिरिक्त सत्र न्यायधीश रजनीश शर्मा की अदालत से निरस्त हो चुकी है। इस मामले में पंचकूला पुलिस को कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क भी अभी पुलिस को बरामद करना है।

इसके साथ ही आरोपियों की चल अचल संपत्ति के साथ बैंकखातों ,लाकरों से क्या क्या निकलवाया है। यह पुलिस ने बरामदगी भी करनी है। अपने पिता राज कुमार गुप्ता की मौत के बाद पानीपत की प्रोटेक्शन ऑफिसर रजनी गुप्ता ,ऋचा  गुप्ता ने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर पानीपत तहसील से फर्जी विल तैयार करके पंचकूला के एक प्लाट और कई अन्य प्रापर्टी के साथ चल अचल संपत्ति गबन  करने का आरोप है। पंचकूला पुलिस ने रजनी गुप्ता की सगी बहन ऋचा  गुप्ता को पंचकूला पुलिस ने  दो बार जांच में शामिल होने के नोटिस जारी किए लेकिन यह जांच में शामिल नहीं हुईं। इस मामले में पंचकूला पुलिस आरोपी रजनी गुप्ता और दो अन्य को  पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें