फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में कृष्ण जन्माष्टी की धूम, लगे जयकारे

Fri, 26 Aug 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में दूसरे दिन भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा से मनाई गई। वीरवार को  मंदिरों में रंग-बिरंगी झालरों के अलावा लाइटिंग एवं साउंड सिस्टम की  विशेष व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं को आकषर्ति करने के लिए मंदिरों  में झांकियां दिखाई गई। सुबह से देररात तक इन मंदिरों में श्री कृष्ण की  पूजा और अर्चना हुई। सेक्टर 12ए स्थित भगवान परशुराम भवन में भी जन्माष्टमी  का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सेक्टर 12 स्थित इस्कॉन मंदिर में  जन्माष्टमी के अवसर पर प्रात: 5 कार्यक्रम शुरू कर दिया गया था। इस्कॉन  पंचकूला के प्रधान कृष्ण कांति दास ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर इस्कॉन  द्वारा पिछले कई दिनों से अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।  वीरवार को भगवान श्री कृष्ण की मंगल आरती हुई। इसके साथ वैष्णव महाराज ने  कृष्ण जन्म लीला कथा से भक्तों को आनंदित किया। भगवान श्री राधा वृंदावन  चंद्र का अभिषेक किया एवं श्री कृष्ण जन्म के अवसर पर महाआरती हुई। वहीं  सेक्टर 25 स्थित हनुमान मंदिर में भी जन्माष्टमी के मौके पर कई रंगारंग  कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेक्टर 19 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी  जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। 
विज्ञापन


पारसमणि मंदिर में कृष्ण जन्माष्टी की धूम  
पारसमणि  मंदिर सेक्टर 10 के श्रीकृष्ण जन्म की धूम रही। बच्चों द्वारा मनमोहक  श्रीकृष्ण एवं राधा के गानों पर प्रस्तुतियां दी गई। लोगों ने तालियां  बजाकर बच्चों का खूब हौंसला बढ़ाया। लोगों ने कान्हा हो झूला झुलाया।  झांकियों में झूला,  कृष्ण जन्म, गौ पूजा श्री कृष्ण उपदेश सहित कई अन्य  झांकियां लगाई गई। मंदिर के पंडित कृष्ण जखमौला, भरतराम पांडेय, पंडित  देवदयाल द्वारा भजन कीर्तन किया गया। 

श्रीराम मंदिर में नंद उत्सव की धूम 
पंचकूला  सेक्टर-2 स्थित श्री राम मंदिर में सुबह पांच बजे ही मंदिर का कपाट खुल  गया और लोग पूजा करने पहुंचने लगे।  वीरवार की शाम नंद उत्सव के दौरान 525  किलो दूध से ठाकुर जी का अभिषेक किया गया। उसके बाद ठाकुर जी का श्रृंगार  हुआ। ठाकुर जी का श्रृंगार हुआ और श्रद्धालुओं ने उनका दर्शन किया। मंदिर  में पाव रहने तक की जगह नहीं थी। पूजन के बाद श्रद्धालुओं को खीर और पूणा  प्रसाद के रुप में वितरित किया गया। वहीं श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के बाहर  बने पंडाल में भजन किर्तन का आयोजन किया गया था। यहां भी कृष्ण भजन पर  श्रद्धालु जमकर झूमे।      
विज्ञापन


झाकियां आकर्षण का केंद्र 
मंदिर  कमेटी की ओर से पंचकूला सेक्टर 2 के श्रीराम मंदिर में बिजली से चलने वाली  झांकियां लगाई गई हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान पवन मित्तल ने बताया कि शाम  आठ बजे से रात के 12 बजे तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इन झाकियों में  कैलाश पर शिव पार्वती, माता का जागरण, भक्त प्रहलाद, कुंभ करण को नींद से  जगाना, भगवान श्री कृष्ण द्वारा गो सेवा, अर्जून द्वार द्रौपती स्वयंबर  शामिल हैं। इन झाकियों को कलकत्ता से आए कलाकारों ने तैयार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें