फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत बोली- प्रवासी किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक वारदाताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए गांव के लोगों ने पंचायत के माध्यम से एक बैठक की। इस मौके पर अन्य प्रदेशों के रहने वाले प्रवासियों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी करवाने पर चर्चा की गई। गांव बडोना कला में स्थित शिव मंदिर परिसर में निवर्तमान सरपंच रोहित सैनी की अध्यक्षता में एकत्रित हुए पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों को गांव में रह रहे सभी किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पंचायत सदस्यों, नंबरदार और पुलिस प्रशासन को उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सरपंच रोहित सैनी ने बताया कि पिछले कुछ समय से अन्य प्रदेशों के लोग गांव में किराए पर रह रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों के व्यवसाय और पुराने रिहायशी एरिया तक का नहीं पता और क्षेत्र में निरंतर चोरी सहित अन्य आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी गांववालों को सुरक्षित रहने के नियम के अनुसार पुलिस वेरिफिकेशन के बिना कोई भी किराएदार रखना भी अपराध है, इसकी जानकारी दी गई। सरपंच ने पुलिस थाना में प्रवासी किराएदारों के दस्तावेज आधार कार्ड, वोटर कार्ड, सहित अन्य रिहायशी प्रमाण पत्र के साथ वेरिफिकेशन संबंधी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। आयोजित पंचायत में गांव के पंचायत सदस्य, बुद्घिजीवी, युवा वर्ग एवं महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें