फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी : कोल्ड स्टोर में रखा आलू का बीज खराब, किसान पुलिस के पास पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। साईं कोल्ड स्टोर में आलू का रखा बीज खराब होने से किसान परेशान हैं। भगवानपुर के किसान गुरनाम सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने 10 फरवरी 2021 को अपने आलू के बीज के 52 बैग बरवाला पंचकूला मार्ग पर स्थित साईं कोल्ड स्टोर में रखे थे। जब 6 अक्टूबर को आलू की बिजाई करने के लिए स्टोर में अपना बीज निकलवाने गया तो वहां सारा बीज गला हुआ था।
विज्ञापन

स्टोर मालिक विकास हुड्डा ने फोन पर मुझे खराब आलू के बीज की जगह दूसरा सही बीज देने का आश्वासन दिया था लेकिन उसने मुझे आज तक ना तो आलू का बीज दिया और ना ही उसके बदले में कोई हर्जाना दिया है। अब स्टोर मालिक ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। किसान गुरनाम सिंह ने बताया कि आलू का बीज नहीं मिलने से वह आलू की फसल लगाने से वंचित रह गया है। इस वजह से उसके खेत खाली पड़ा है।
उधर बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार का कहना है कि साईं कोल्ड स्टोर के खिलाफ उनके पास शिकायत आई है। जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। उधर जिन किसानों का साईं कोल्ड स्टोर में रखा हजारों रुपये का बीज खराब हो गया है, वे एकजुट होकर साईं कोल्ड स्टोर के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें