फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: पंजाब में लोगों से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मचारी नपेंगे, जनता से सीधे संपर्क वाले पदों पर नहीं होगी तैनाती

Wed, 30 Mar 2022 01:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस का प्रशासनिक विंग यह रिकॉर्ड खंगालते समय उन थाना प्रभारियों की सूची भी तैयार कर रहा है, जिनमें पर फर्जी पर्चे दर्ज करने के आरोप भी लग चुके हैं।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पुलिस थानों में कोई भी मुलाजिम या अफसर अब आम लोगों से दुर्व्यवहार नहीं कर सकेगा। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के ऐसे अफसरों और मुलाजिमों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है, जिनका बर्ताव आम लोगों के प्रति अच्छा नहीं रहा है। विभाग ने ऐसे एसएचओ व अन्य अफसरों को थानों से हटाने की योजना बना ली है। इन्हें भविष्य में भी जनता से सीधे संपर्क वाले पदों पर तैनात नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस का प्रशासनिक विंग यह रिकॉर्ड खंगालते समय उन थाना प्रभारियों की सूची भी तैयार कर रहा है, जिनमें पर फर्जी पर्चे दर्ज करने के आरोप भी लग चुके हैं। जानकारी के अनुसार सभी जिलों के एसएसपी को अपने अधीन थानों के प्रभारियों व अन्य मुलाजिमों के बारे में रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। इसमें आम लोगों से एसएसपी कार्यालयों में पहुंची उन शिकायतों को भी संबंधित अधिकारी के रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा, जो लोगों ने सीधे तौर पर पुलिस अधिकारी के बर्ताव के बारे में की हैं। 

विभाग की इस कार्रवाई के ऐसे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है, जिन पर रिश्वतखोरी के आरोप भी लगते रहे हैं। विभाग के सूत्रों से पता चला है कि यह सारी कार्रवाई उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत सरकार ने पुलिस और सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए ईमानदार अफसरों की तैनाती का फैसला किया है, वहीं दागी अधिकारियों को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें