फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक संक्रमित मिला, 20 सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में शुक्रवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। जिले में अब कुल 20 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि सभी मरीज होम आइसोलेटेड हैं। स्वास्थ्य विभाग उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 256 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44328 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43894 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 414 की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 623002 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें