फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना से एक की मौत... 32 नए मामले आए, 0.10 फीसदी पहुंची संक्रमण दर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना संक्रमण से होशियारपुर में एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया, जबकि 32 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोमवार को राज्य में 0.10 प्रतिशत संक्रमण की दर दर्ज की गई। अब तक कोरोना से पंजाब में 16344 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 599972 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि इनमें 583071 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वर्तमान में 557 सक्रिय मामले हैं। 4 संक्रमितों को गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया है। जबकि 39 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस का एक नया मामला आने पर अब राज्य में संक्रमितों की संख्या 687 हो गई है जिसमें 612 पंजाब के और 75 दूसरे राज्यों के मरीज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें