फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : पराली जलने से रोकने के लिए खेतों में पहुंचेंगे अफसर, 18 नवंबर को निकालेंगे जागरूकता रैलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली में प्रदूषण के उच्चतम स्तर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पराली जलने से रोकने के लिए कमर कस ली है। पराली अवशेष न जलें, इसके लिए अफसर खेतों तक पहुंचेंगे। कृषि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने मंगलवार को इस संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग कर डीसी को अनेक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला उपायुक्तों से कहा कि पराली जलने वाले जिलों में फ्लाइंग स्क्वाड और इंफोर्समेंट टीमों की संख्या बढ़ाई जाए। पराली जलाने की घटनाओं पर कड़ी नजर रखें। फतेहाबाद और सिरसा के डीसी धान की देरी से कटाई के मद्देनजर अधिक सतर्कता बरतें। फसल अवशेष प्रबंधन से पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग लगातार किसानों को फसल अवशेष न जलाने के प्रति जागरूक कर रहा है। 18 नवंबर को पूरे राज्य में चेतना-रैलियों का आयोजन किया जाएगा। स्कूली बच्चों, युवाओं, एनएसएस और युवा केंद्रों को शामिल किया जाए। रैलियों के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक संदेश पहुंचाएंगे कि फसल अवशेष जलाना न केवल सेहत के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे धरती की उर्वराशक्ति भी खत्म होती है। उन्होंने डीसी को कहा कि मोबाइल वैन के माध्यम से गांव-गांव में प्रचार प्रसार किया जाए।
मूंग की खरीद 30 नवंबर तक जारी रहेगी
सरकार ने प्रदेश में दलहनी फसलों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदने के लिए खरीद अवधि 30 नवंबर तक बढ़ा दी है। किसानों के हित को देखते हुए हैफेड व नैफेड मूंग की खरीद 38 अधिसूचित मंडियों में जारी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें