फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई तक पूरा होगा नर्सिंग इंस्टीट्यूट का काम, कोर्स करके विद्यार्थी कमाएंगे नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। शहर के साथ लगते गांव खेड़ावाली में बन रहे को-एजुकेशन नर्सिंग इंस्टीट्यूट का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है, उम्मीद की जा रही है कि जुलाई तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। यहां पर इंस्टीट्यूट खुलने से ग्रामीणों सहित शहरवासियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। यह इंस्टीट्यूट खुलने से विद्यार्थी कम फीस में यहां पर दाखिला लेकर अपने जिले में रहकर ही पढ़ाई कर पाएंगे। अब लाखों रुपये की फीस खर्च करके प्राइवेट संस्थान में जाने के बजाय राजकीय नर्सिंग इंस्टीट्यूट खुलने से विद्यार्थी कम खर्च में नर्सिंग कोर्स कर सकेेंगे। बता दें कि उक्त नर्सिंग के निर्माण का काम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है। इस इंस्टीट्यूट पर करीब 20.99 करोड़ की लागत आएगी। विभिन्न सुविधाओं से लैस नर्सिंग इंस्टीट्यूट का निर्माण खेड़ावाली में दो एकड़ भूमि पर किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इस बिल्डिंग को डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च को सौंप देगा। संवाद
विज्ञापन

बिल्डिंग में बनाए गए हैं तीन ब्लॉक
को-एजुकेशन नर्सिंग इंस्टीट्यूट की इस बिल्डिंग में तीन ब्लॉक बनाए गए हैं। इनमें से एक टीचिंग ब्लॉक, दूसरा गर्ल्स हॉस्टल ब्लॉक, तीसरा स्टाफ क्वार्टर ब्लॉक होगा। इसमें विशेषकर गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा भी रहेगी। बिल्डिंग का अधिकांश काम पूरा कर लिया गया है। नर्सिंग इंस्टीट्यूट का स्ट्रक्चर, फ्लोरिंग का काम पूरा हो चुका है और अभी फिनिशिंग का काम चल रहा है। अब केवल पार्किंग और पेंट का काम बाकी रह गया है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग ने बताया है कि उक्त नर्सिंग इंस्टीट्यूट में नर्सिंग कोर्स उपलब्ध होंगे। इसमें विद्यार्थी 12वीं के बाद आवेदन कर सकते हैं, पर कोर्स के लिए कुल 60 सीटें उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने 2019 में पंचकूला से ऑनलाइन किया था शिलान्यास
जेई अशोक कुमार ने बताया कि मार्च 2019 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर-पांच में कई परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन किया था। इस दौरान वहीं से उन्होंने खेड़ावाली में बनने वाले इस को-एजुकेशन नर्सिंग इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया था। उन्होंने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सितंबर 2019 में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। इसका निर्माण कार्य करीब 18 महीने में पूरा किया जाना था। लेकिन कोरोना काल में काम बंद होने के चलते इसमें समय अधिक लग गया। इसके बाद अब युद्ध स्तर पर काम चल रहा है, जुलाई में इसका काम पूरा करने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

जुलाई तक पूरा हो जाएगा काम
को-एजुकेशन नर्सिंग इंस्टीट्यूट का अधिकांश काम पूरा हो चुका है, पार्किंग और पेंट का काम रह गया है जोकि युद्ध स्तर पर चल रहा है। 20.99 करोड़ रुपये की लागत से दो एकड़ जमीन में नर्सिंग इंस्टीट्यूट का निर्माण किया जा रहा है। इस बिल्डिंग में तीन ब्लॉक बनाए गए हैं। गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा भी रहेगी। -जेई अशोक कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
यह कहना है स्थानीय लोगों का
नहीं करने होंगे लाखों खर्च
को-एजुकेशन नर्सिंग इंस्टीट्यूट बनने पर विद्यार्थियों को प्राइवेट संस्थानों में नर्सिंग कोर्स करने के लिए लाखों रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। वहीं इलाके के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी। लोगों की लंबे समय से यह मांग थी कि जो अब जल्द पूरी होने जा रही है। -सुनील चौधरी, पूर्व सरपंच खेड़ावाली
---------------------------------------------------------------------------------------------------
बेटियों का भविष्य होगा उज्जवल
कालका निवासियों के लिए यह एक बड़ी सौगात है। अब बेटियों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए दूर-दराज न जाकर अपने क्षेत्र में ही रहकर सुविधा उपलब्ध होगी और उनका भविष्य सुनहरा होगा। गांव में को-एजुकेशन नर्सिंग इंस्टीट्यूट खुलने से ग्रामीणों और शहरवासियों को सुविधा मिलेगी। -शिव कुमार शिवा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें