फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एसवाईएल को लेकर पंजाब की भूमिका देखेगा हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही आम आदमी पार्टी की सरकार पर हरियाणा की पैनी निगाह रहेगी। पड़ोसी राज्य की नई सरकार की एसवाईएल के पानी को लेकर भूमिका पर गठबंधन सरकार की नजर रहने वाली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे पंजाब के चुनाव नतीजों के बाद साफ कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में एसवाईएल का पानी लेने का विषय आएगा। पंजाब में एक ओर पानी देने वाली, दूसरी ओर दिल्ली में पानी लेने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार है। इसमें देखना होगा कि नई सरकार की भूमिका कैसी रहती है। हरियाणा को पानी देने के लिए भी आप सरकार को एसवाईएल पर अपना रुख स्पष्ट करना पड़ेगा। पड़ोसी के नाते विकास की बात आती है, तो आपसी सहयोग और समर्थन एक-दूसरे को मिलता रहेगा, इसलिए पड़ोसी का धर्म सभी को निभाना चाहिए।
मनोहर लाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के विकल्प में रूप में उभर रही है, ऐसा उदाहरण कहीं नहीं मिलता है। आप की मुफ्त में देने की विचारधारा देशहित में नहीं है। यह फ्री में बांटकर जनता को नकारा बना रहे हैं। जनता को अपने पैरों पर खड़ा करने और खुशहाल बनाने के लिए कार्य करना ही देशहित में है। जनता इसे समझती है, इसलिए विगत में हरियाणा में आप को समर्थन नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के अलग आर्थिक हालात हैं। दिल्ली में अधिकांश निम्न और उच्च वर्ग के लोग रहते हैं। पंजाब की आर्थिक स्थिति पहले से ही संकट में है। उन्होंने कहा कि पैसा बांटने के लिए कहीं से लाना भी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में जनता जनार्दन जैसे समर्थन दे वैसा मान्य है। पंजाब में सारे दल हार गए, उनके प्रति जनता का मोहभंग हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें