फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पंजाब में दूसरी मौत, 264 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 29 Mar 2020 11:30 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

पंजाब के लिए शनिवार का दिन राहत भरा रहा लेकिन रविवार को एक बुरी खबर सामने आई अमृतसर में 62 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई । ये पंजाब में कोरोना वायरस से दूसरी की मौत है।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से पीड़ित कोई मामला सामने नहीं आया है। महामारी के कारण में एक मौत देख चुके पंजाब में शनिवार को एक मरीज ठीक होकर अपने घर रवाना भी हो गया। सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार तक राज्य में 898 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, जिनमें 596 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई जबकि 264 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

24 घंटे के दौरान 109 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 76 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव रही जबकि बाकी लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। राज्य में पाजिटिव मरीजों की संख्या 38 है, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत बीते सप्ताह हो गई थी। बाकी 37 मरीज जोकि अस्पताल में दाखिल हैं, में से अमृतसर में दाखिल होशियारपुर के मरीज की हालत में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


इस तरह पंजाब में कोरोना से पीड़ित लोगों की शनिवार को कुल संख्या 36 है। इन मरीजों की हालत स्थिर बताई गई है। इन मरीजों के नजदीकियों को भी क्वारंटीन किया गया है और वह सब डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इन मामलों के करीबी व्यक्तियों के नमूने भी ले लिए गए हैं और जांच के लिए निर्धारित लैब को भेजे गए हैं।

पंजाब में कोविड-19 की जिलावार रिपोर्ट

  • जिला                    कंफर्म केस     ठीक हुए    मृत्यु
  • एसबीएस नगर           19                            0 1
  • एसएएस नगर            06                           0 0
  • जालंधर                     05                           0 0
  • अमृतसर                   01                           0 0
  • होशियारपुर               06                           1 0
  • लुधियाना                 01                            0 0
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें