फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को पंचकूला में कोराना का कोई केस नहीं आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला के डीसी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से पंचकूला में कोविड-19 के केसों में भारी कमी आई है। जिले में कोरोना का ग्राफ जीरो पर आ चुका है। बुधवार को कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। यहां पर कोरोना के सात सक्रिय मामले ही बचे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 98.75 प्रतिशत हो चुका है। कोरोना के मरीजों का क्यूमुलेटिव पॉजिटिव रेट 7.68 प्रतिशत पाया गया है। डीसी ने अपील की है कि कोरोना कम हुआ है खत्म नहीं हुआ है। सभी नागरिक केंद्र और हरियाणा सरकार की ओर से कोविड 19 को लेकर दिए निर्देशों मास्क और दो गज की दूरी का गंभीरता से पालन करें। भीड़भाड़ में जाने से बचें। मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें