पंचकूला। वार्ड नंबर-4 की पार्षद सोनिया सूद उमेश सूद ने सेक्टर-9 में 1026 के पास बरसात में जलभराव की समस्या को देखते हुए नई पाइप लाइन बिछाने और नई सड़कों व गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
सोनिया सूद ने बताया कि चुनावी वादे पूरे किए जा चुके हैं, अब जनता की मांगों और सुझावों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस मौके पर स्थानीय निवासी आदर्श भाटिया और अजय गुप्ता ने पार्क में बैडमिंटन कोर्ट ईपीएमडी ट्रैक, जिम और झूलों की मांग रखी। लोगों की समस्याएं भी मौके पर सुनी गईं और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमोद वत्स, सुभाष धीर, अमित शर्मा, अतुल महाजन, राजपाल सिंह, जगमेंद्र सिंह, पंकज सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।