फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति: नई शिक्षा नीति में कक्षा छठी से दिया जाएगा व्यावसायिक प्रशिक्षण, ताकि 12वीं के बाद बच्चे अपना काम शुरू कर सकें

विज्ञापन
कालका कालेज में मौजूद शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर व अन्य। संवाद - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
कालका। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर का कहना है कि नई शिक्षा नीति के तहत 11 भाषाओं में शिक्षा दी जाएगी। सभी भाषाओं में शिक्षा ग्रहण करने वालों को बराबर तवज्जो दी जाएगी। इसके अलावा बच्चों को छठी कक्षा से व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि 12वीं तक शिक्षा ग्रहण करते-करते उसके पास रोजगार अवश्य हो। यह बच्चे पर निर्भर करेगा कि वह नौकरी करना चाहता है या फिर अपना काम। उन्होंने कहा कि कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले की कोई मान्यता नही मानी जाती थी, लेकिन अब अगर विद्यार्थी एक साल पढ़ाई करता है तो उसे प्रमाण पत्र मिलेगा, दो साल पढ़ाई करेगा तो डिप्लोमा, तीन साल पढ़ाई करने पर डिग्री दी जाएगी। ऐसे ही अन्य कई प्रावधान इस शिक्षा नीति में हैं।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री एक दिवसीय श्रमदान अभियान ‘क्लीन कैंपस, ग्रीन कैंपस’ का शुभारंभ करने कालका कॉलेज पहुंचे थे। बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर उन्होंने विद्यार्थियों और स्टॉफ का हौसला बढ़ाया। हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संगठन (एचजीसीटीए) द्वारा राजकीय महाविद्यालय कालका के तत्वावधान में यह आयोजन किया गया था। कालका पहुंचने पर पूर्व विधायक लतिका शर्मा और कॉलेज प्रिंसिपल प्रोमिला मलिक ने उनका सम्मान किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण भी किया।
पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि कॉलेज का स्टेडियम सभी लोगों के लिए खुलवाने पर विचार किया जाएगा। अगर इससे लोगों को फायदा होता है, तो निश्चित तौर पर इसकी व्यवस्था करवाई जाएगी। कालका में हिंदू गर्ल्स स्कूल खुलवाने के बारे में उन्होंने कहा कि अगर स्कूल में बच्चों की संख्या पूरी होती है तो स्कूल खुलवा दिया जाएगा। कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल प्रोमिला मलिक ने शिक्षामंत्री को कॉलेज में विद्यार्थियों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
इस मौके पर एचजीसीटीए के प्रधान नरेंद्र सिवाच, आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी प्रो. निशा सहित प्रो. राकेश गोयल, प्रो. कुलदीप बेनिवाल, प्रो. कुलदीप थिंड, प्रो. सुशील कुमार, प्रो. रामचंद, प्रो. बिंदू, भाजपा नेता श्याम लाल टगरा, पूर्व पार्षद कृष्ण लाल लांबा, भवनजीत सिंह, हेमराज, किशोरी शर्मा, संजीव कौशल, नरेश मंगला, भारत भूषण मित्तल, संदीप गर्ग, सुनीता, रेखा बाली, जीवन वाल्मीकि, कमल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो नंबर: 05पीएएनकेएलकेपी01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें