पंचकूला। सेक्टर 20 के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने क्रिकेट प्रैक्टिस नेट का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद क्रिकेट भी खेला। यह प्रैक्टिस नेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला की ओर से आयोजित की गई थी। इस अवसर पर गुप्ता ने स्वैच्छिक कोष से स्कूल को 20 लाख रुपये की राशि दान स्वरूप भेंट की। इस मौके पर उनके साथ पंचकूला नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित थे।
विधानसभा स्पीकर ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थी जो क्रिकेट में रुचि रखते हैं, उनको नेट प्रैक्टिस के लिए इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं है। अब ये बच्चे अपने स्कूल के प्रांगण में ही क्रिकेट की नेट प्रैक्टिस करके बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस अवसर पर स्वयं क्रिकेट नेट में खेलकर बच्चों की हौसला अफजाई की। उन्होंने स्कूल के बच्चों को खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला के पांच स्कूलों में क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए नेट लगाए जा रहे हैं। इस कड़ी में बुधवार को सेक्टर-20 राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-6 में क्रिकेट के अभ्यास के लिए नेट लगाया गया है।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिला देवी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निरूपमा कृष्ण, डीपीसी संध्या, स्पोर्टस प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला के प्रधान डीपी सोनी, संयुक्त सचिव डीपी सिंगल, वाइस प्रेजिडेंट एनडी शर्मा, जिला संगठन महामंत्री वीरेंद्र राणा, बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद जय कोशिक, हरेंद्र मलिक, सुनित सिंगला, नरेंद्र लुबाना, सोनू बिरला, चंडी माता मंदिर के मंडलाध्यक्ष संदीप यादव, बरवाला मंडलाध्यक्ष गौतम राणा, राकेश वाल्मीकि, सुरेश शर्मा, कई स्कूलों के प्रिंसिपल, अध्यापक सहित स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।