फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जमीन के मुआवजे के घोटाले में एक भगोड़ा काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर की जमीन के गबन के एक मामले में करीब 3 साल 5 महीने से भगोड़े गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ब्यूरो की ओर से अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा सूर्य एनक्लेव एक्सटेंशन में 94.97 एकड़ जमीन एक्वायर की गई थी लेकिन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से इस जमीन का मुआवजा देते समय असली मालिकों की जगह फर्जी लोगों को खड़ा करके व नकली दस्तावेज तैयार करके 5,49,18,523 रुपये की मुआवजे की रकम का गबन कर लिया। इस संबंध में 29 अक्तूबर 2013 को आईपीसी की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत थाना नया बारांदरी जालंधर में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में इस मुकदमे की जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में गोबिंद राम ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके इंमप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों/कर्मचारियों की मिलीभगत से 2,12,76,211 रुपये की रकम का गबन किया और इस रकम में से 7,00,000 रुपये गुरदीप सिंह ने चेक के जरिये गोबिंद राम से हासिल की थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में शामिल मनजीत शर्मा, सुखदेव सिंह पटवारी, प्रेम प्रकाश, वकील मोहित भारद्वाज, वकील दीपक सिडाना, अमनदीप सिंह, कुलवंत सिंह, जतिंदर कुमार शर्मा, तरलोक सिंह, संदीप शर्मा, सुरिंदर कुमार कैशियर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी भगोड़ों को गिरफ्तार करने के लिए विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें