फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसमी बारिश और तेज हवाओं से सरसों की फसल तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। क्षेत्र में सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र के किसान रामकुमार, सतीस शर्मा, वीरेंद्र सिंह, तरुण प्रीत, कृष्ण शर्मा, अमरनाथ, राजू सैनी, अजय आदि ने बताया कि सुबह से बेमौसमी बारिश की मार झेलनी पड़ रही है। वहीं, बारिश के साथ चली तेज हवाओं से उनके खेतों में पककर तैयार खड़ी सरसों की फसल भी जमीन पर बिछने से तबाह हो गई। अब किसानों को चिंता सता रही है उनकी फसलों की लागत की भरपाई कैसे होगी।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि थोड़े दिनों बाद दोबारा बारिश होने से उनके खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों, गन्ना, आलू, मटर, प्याज आदि फसलों में बारिश का पानी भर जाने से उनकी फसलें लगभग खराब हो चुकी हैं। अभी पिछली बारिश का पानी भी उनके खेतों में खड़ी फसलों में से नहीं सूखा था, लेकिन सुबह से हो रही बारिश से उनके खेतों में फिर से पानी भर गया। किसानों ने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से उनकी खराब हुई फसलों की न तो गिरदावरी करवाई गई है और न ही कोई मुआवजा देने में की बात की गई है ऐसे में किसानों को सरकार की ओर से भी कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें