फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन : कर्मचारी 28-29 को करेंगे चक्का जाम, हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा ने किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश के कई डिपो, सब डिपो के कर्मचारियों ने मंगलवार को बस स्टैंड पर गेट मीटिंग की। निजीकरण, पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने चार जीप जत्थों में शामिल होकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 28 और 29 मार्च को पेन डाउन हड़ताल कर चक्का जाम किया जाएगा। मोर्चा कर्मचारी नेताओं ने कहा कि समस्त रोडवेज कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेकर सभी बसों का पूर्ण रूप से चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन

गेट मीटिंग में साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य इंद्र सिंह बधाना, आजाद गिल, जयपाल चौहान, दिनेश हुड्डा, प्रताप सिंह भनवाला, रविंद्र सिंह राणा, राजिंद्र सिंह, सज्जन सिंह, राजबीर सैनी व मनिंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गेट मीटिंग का संचालन जयपाल चौहान ने किया। रत्न सिंह जांगड़ा ने कहा कि जब प्रदेश की जनता कर्मचारियों की निजीकरण की मांग नहीं मान रही है, तो अंतरराज्यीय रूटों पर 20 प्रतिशत, अंतर जिला रूटों पर 50 प्रतिशत और स्थानीय रूटों पर प्राइवेट बसें चलाने की योजना को भी बंद किया जाए। किलोमीटर स्कीम और 2017 पॉलिसी रद्द कर विभाग के निजीकरण पर पूर्ण रोक लगाएं।
गेट मीटिंग में यह मांगें उठाई गईं
विभाग में 10 हजार सरकारी बस शामिल करने, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सभी खाली पदों पर पक्की भर्ती करने, परिचालक और लिपिक का वेतनमान 35400 करने, 1992 से 2003 के मध्य लगे कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने, सभी कर्मचारियों को 5000 रुपये जोखिम भत्ता देने, कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी स्केल देने और कम किए अवकाश पहले की तरह लागू करने की मांग की। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को एक माह के वेतन के समान बोनस देने, आरक्षित श्रेणी कर्मियों का प्रमोशन में रोस्टर प्रणाली लागू कर बैकलाग पूरा करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

पंजाब, हिमाचल व डीटीसी की तर्ज पर चालकों की प्रमोशन करने, लिपिकों व डी ग्रुप कर्मचारियों सहित सभी श्रेणियों के खाली पड़े पदों पर प्रमोशन करने, किराया राउंड फिगर में करना, एचआरईसी गुरुग्राम को हरियाणा रोडवेज का अभिन्न अंग मानते हुए कर्मचारियों को सभी सुविधाएं परिवहन विभाग के नियमों के तहत देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारियों की ये मांग पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें