फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला के गांव भगवानपुर में मोटर की तारें और बिजली के उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। सोमवार रात एक बार फिर गांव भगवानपुर में कई किसानों के खेतों में लगे सबमर्सिवल ट्यूबवेल की मोटरों से केवल व अन्य बिजली के उपकरण चुराने का मामला सामने आया है। किसानों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

गांव भगवानपुर के परमजीत, निक्का राम, साधु राम आदि ने बताया कि जब सुबह हम अपने खेतों में लगे ट्यूबवेल पर गए तो वहां पर लगी केवल व स्टार्टर चोरी थे। इसके चलते किसानों का काफी आर्थिक नुकसान हो गया। चोरी की बढ़ रही घटनाओं को लेकर क्षेत्र के किसान चिंतित है। वहीं, गांव टोडा के किसान रामकुमार, सिंगराम आदि ने बताया कि रविवार की रात को केवल चोर गिरोह जब रात के समय उनके खेतों में लगे ट्यूबवेल पर लगी मोटरों की केवल काटने पहुंचा तो साथ लगते एक ट्यूबवेल की छत पर सो रहे प्रवासी मजदूरों ने जब इस चोर गिरोह को पकड़ने की कोशिश की तो रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। किसानों ने जिला प्रशासन से इस केवल चोर गिरोह को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें