फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल जेल में मॉडल जेल के कैदियों ने बनाई 350 पेंटिंग्स, सलाहकार ने पुस्तक का किया विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने सोमवार को सेक्टर-51 के मॉडर्न बुड़ैल जेल में बायो गैस प्लांट, बैरकों का नामकरण, मॉडल जेल की आर्ट गैलरी और पुस्तक हरबिंजर्स ऑफ होप एंड हैप्पीनेस का विमोचन किया। इस दौरान गृह सचिव नितिन यादव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

5 साल की वारंटी सहित 200 क्यूबिक मीटर/प्रतिदिन क्षमता केवीआईसी फ्लोटिंग ड्रम टाइप बायो गैस प्लांट की स्थापना की लागत करीब 19.25 लाख रुपये है। इस परियोजना को चंडीगढ़ अक्षय ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी (क्रेस्ट) की ओर से क्रियान्वित किया गया है। यह परियोजना चंडीगढ़ प्रशासन और जेल अधिकारियों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद है। उत्पादित बायो गैस का उपयोग सीधे जेल की रसोई में खाना पकाने के लिए किया जा रहा है। इससे जेल में एलपीजी की आवश्यकता आधी रह गई है। इसके अलावा बायो गैस के उत्पादन के बाद उत्पादित घोल का उपयोग जैविक खाद के रूप में किया जाता है, जो खेतों में फसल आदि उगाने में मदद करता है।
मुख्य अतिथि ने ऊर्जा के बाहरी स्रोतों पर निर्भरता के बिना मॉडल जेल को 100 प्रतिशत आत्मनिर्भर के रूप में विकसित करने में क्रेस्ट के प्रयासों की सराहना की। मॉडल जेल में एक आर्ट गैलरी का भी उद्घाटन किया गया है, जिसमें मॉडल जेल के कैदियों की ओर से बनाई गई लगभग 200 फ्रेमयुक्त पेंटिंग रखी गई हैं और लगभग 150 बिना फ्रेम वाली पेंटिंग को भी रखा गया है। इसके अलावा मॉडल जेल के कैदियों की ओर से प्लांटर/पॉट्स को मधुबनी और वारली शैली में रंगा गया है। सभी चित्रों को कलर्स-हरबिंजर्स ऑफ होप एंड हैप्पीनेस नामक पुस्तक में संकलित किया गया है, जिसका सलाहकार धर्मपाल ने विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें