फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति, आरोही स्कूलों को मिले १४९ शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मॉडल संस्कृति और आरोही स्कूलों को 149 शिक्षक मिले हैं। इनमें अलग-अलग विषयों के पीजीटी शामिल हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने वीरवार को इन्हें स्कूल आवंटित कर दिए। कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के इन शिक्षकों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। 119 शिक्षक मॉडल संस्कृति और 30 शिक्षक आरोही स्कूलों में जॉइन करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के संस्कृति स्कूलों में Center of teacher accreditation ( CENTA ) के जरिये शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। इन स्कूलों में जल्द शिक्षकों की कमी पूरी की जाएगी। सरकार ने इस बार आरोही स्कूलों को भी खाली पदों पर शिक्षक दिए हैं। पिछले कुछ समय से आरोही स्कूलों में शिक्षकों की कमी चल रही थी।
मॉडल और आरोही स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और तबादलों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन हर महीने किया जाता है। परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को ही इन स्कूलों में नियुक्ति दी जाती है। इस बार भी टेस्ट पास करने वाले शिक्षकों को उनकी पसंद के मुताबिक स्कूल आवंटित किए गए हैं। इन स्कूलों को कुल 1099 शिक्षक मिलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें