फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जेल से छूटते ही गायब हुए विधायक अरोड़ा पहुंचे जालंधर

सार

जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा सुभानपुर जेल से रिहा होने के बाद सीधे चंडीगढ़ चले गए, जिससे उनकी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। वह अभी पार्टी से निष्कासित नहीं हुए हैं और न ही विधानसभा से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। जेल से जमानत मिलने के बाद कपूरथला की सुभानपुर जेल से छूटने के बाद विधायक रमन अरोड़ा कहां चले गए, इसे लेकर पूरे पंजाब में चर्चा हो रही है। शुक्रवार को वह जालंधर में अपने घर पर देखे गए। शुक्रवार सुबह वह घर से निकले और सीधा चंडीगढ़ की तरफ चले गए।
हालांकि जेल से छूटने के बाद रमन अरोड़ा अपने घर नहीं आए थे। निकटवर्ती दोस्तों के मुताबिक, रमन अरोड़ा पार्टी को यह संदेश नहीं देना चाहते हैं कि केंद्रीय हलके की जनता आज भी उनके साथ है। यानी वह किसी किस्म का शक्ति प्रदर्शन नहीं करना चाहते थे। हालांकि उनके निकटवर्ती उनका बेसब्री से इंतजार करते रहे लेकिन रमन ने किसी सेे मुलाकात नहींं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक रमन अरोड़ा के निकटवर्ती रिश्तेदार के मुताबिक वह पार्टी हाईकमान से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी ने अभी रमन अरोड़ा को आप से नहीं निकाला है। रमन अरोड़ा ने विधानसभा से इस्तीफा भी नहीं दिया है। हालांकि रमन अरोड़ा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उन पर इस्तीफा देने का प्रेशर डाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें