फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नर्सिंग स्टाफ ने दिया धरना, मरीज परेशान

Sat, 27 Sep 2025 06:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

अमृतसर के सरकारी अस्पतालों में यूनाइटेड नर्सिंग एसोसिएशन ने मांगें पूरी न होने पर नर्सिंग सेवाएं बंद कर दी हैं। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। सरकार ने समाधान के लिए दो दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पंजाब सरकार की ओर से मांगों को पूरा न करने से नाराज यूनाइटेड नर्सिंग एसोसिएशन ने शुक्रवार को पंजाब के सरकारी मेडिकल कॉलेजों अमृतसर, पटियाला और मोहाली के अस्पतालों में नर्सिंग सेवाएं बंद कर दी। इससे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नर्सिंग एसोसिएशन ने इमरजेंसी सेवाओं को जारी रखा।
विज्ञापन

हड़ताल की सूचना मिलते ही सिविल सचिवालय में प्रमुख सचिव कुमार राहुल, वित्त विभाग के अधिकारियों ने नर्सिंग यूनियन के सदस्यों के साथ बैठक बुला ली। यूनाइटेड नर्सिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब की चेयरमैन रमनजीत गिल और प्रधान आरती बाली ने बताया कि प्रमुख सचिव ने ग्रेड पे के मुद्दे पर समाधान के लिए यूनियन से 2 दिन का समय मांगा है। उन्होंने यूनियन से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की। यूनियन ने स्पष्ट किया कि नर्सिंग कैडर सरकार की ओर से लगातार किए जा रहे उत्पीड़न से तंग आ चुके है। अब 4600 ग्रेड पे का नोटिफिकेशन लेकर हड़ताल समाप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन बाद सरकार मांगों को हल करने के लिए किसी उचित समाधान पर नहीं पहुंचती तो दो दिनों के बाद 29 सितंबर को अमृतसर, पटियाला और मोहाली के तीनों मेडिकल कॉलेजों में इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें