पंचकूला। कालका, पिंजौर और अमरावती में रहने वाले अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपमहामंत्री सीबी गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि जबकि राष्ट्रीय संगठन मंत्री उत्तर-भारत प्रभारी विजय बंसल ने अध्यक्षता की। विजय बंसल और सीबी गोयल ने कहा कि सात अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन की जयंती पर सभी अपने घरों को लाइटों से सजाकर बाहर दीपक जलाएं। इसके साथ ही अग्रसेन चौक को भी सजाने का काम करें।
जिला उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल और जिला युवा अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि सात अक्टूबर को अग्रसेन चौक सेक्टर-16 पंचकूला में होने वाले हवन, ध्वजारोहण, भंडारे और 9 अक्टूबर को सेक्टर-7 दुर्गा मंदिर से शुरू होने वाली शोभायात्रा में आमंत्रित किया। 10 अक्टूबर 2021 को महाराजा अग्रसेन जयंती अग्रवाल भवन सेक्टर-16 पंचकूला में मनाई जाएगी। इस दौरान कालका और पिंजौर के अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों की बैठक तरसेम गुप्ता प्रधान पिंजौर अग्रवाल सभा ने ली। अमरावती एनक्लेव पिंजौर के अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन वाटरएज क्लब में मुकेश कंसल द्वारा किया गया। अमरावती की बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से मुकेश कंसल को अमरावती इकाई का अध्यक्ष चुना और अमरावती एन्कलेव का एक अलग यूनिट बनाया। प्रमुख रूप से दोनों बैठकों में अग्रवाल समाज को राजनीतिक रूप से सक्रिय करने के लिए रणनीति बनाकर चर्चा की गई।
कालका में अग्रवाल समाज की है हजारों की तादाद में वोटें
विजय बंसल ने कहा है कि कालका विधानसभा में अग्रवाल समाज की कुल वोट 23 हजार से ज्यादा है। यहां से दो बार विधायक अग्रवाल समाज का बना है। नगर परिषद कालका में ही 20 हजार से ज्यादा अग्रवाल समाज के लोग हैं, आगामी नगर परिषद कालका चुनाव में अग्रवाल समाज की सक्रिय राजनीतिक भूमिका रहे इसके लिए भी रणनीति बनाई है। विजय बंसल ने यह भी कहा कि अग्रवाल समाज के लोग 31 वार्डों में अपनी ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी सुनिश्चित करें जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले।
सीबी गोयल ने महाराजा अग्रसेन जी के उपदेशों के बारे सभी को अवगत करवाया। इस दौरान बैठक में पिंजोर चेयरमेन देव राज कुकू, प्रधान तरसेम गुप्ता, कालका प्रधान संजय बंसल, अनिल अग्रवाल प्रधान व्यापार मंडल कालका, नरेश मंगला प्रधान कालका व्यापार मंडल, पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता, पूर्व प्रधान प्रदीप गोयल, दीपांशु बंसल प्रदेश युवा उपाध्यक्ष, धर्मपाल सिंगला पूर्व पार्षद, विजय अग्रवाल, विजय गर्ग, प्रवीण गर्ग, शमिंदर गर्ग, भूपिंदर बंसल, अनिल गोयल समेत सैकड़ों अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।