फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक : एक सितंबर को होगा अधिकृत भूमि के मुआवजा राशि का भुगतान, लोग अपने दस्तावेज पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह कालका में करवा सकते हैं जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एक सितंबर को सुबह 10 बजे कालका स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21-ए पिंजौर-नालागढ़-बद्दी में अधिकृत भूमि के मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि पंचकूला के पिंजौर-नालागढ़-बद्दी नेशनल हाईवे नंबर-21-ए में जिन लोगों की जमीन अधिकृत की गई थी व जिन लोगों ने अपने दस्तावेज जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में जमा नहीं करवाए हैं, वह व्यक्ति उपरोक्त तिथि व समय पर पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह कालका में मुआवजा से संबंधित दस्तावेज जमा करवा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण मुआवजा प्राप्त करने के लिए भूमि मालिकों को अपनी जमीन की संबंधित तहसीलदार से सत्यापित जमाबंदी व इंतकाल के अलावा ए फिडेविट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पास बुक की प्रति जमा करवानी अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि जिन भू सवामियों द्वारा जिला राजस्व अधिकारी पंचकूला कार्यालय में मुआवजा संबधित दस्तावेज पहले ही जमा करवा दिए हैं, उनके दस्तावेजों का निरीक्षण कर मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें