फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: फतेहपुर में देर रात झुग्गियों में लगी भीषण आग, 30 झुग्गियां जलकर राख

Wed, 27 Apr 2022 02:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)

सार

गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन झुग्गियों में रखा लोगों का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर 21 स्तिथ फतेहपुर झुग्गियों में देर रात भीषण आग लगी। जिसके चलते करीब 30 झुग्गियां जलकर राख हो गई। सूचना पाकर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 12:30 बजे अचानक आग लग गयी।

विज्ञापन


आग इतनी भीषण थी कि उसने अपनी चपेट में करीब  30 झुग्गियों को ले लिया। झुग्गियों में सो रहे  लोगों ने बाहर निकल कर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

इस हादसे में गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन झुग्गियों में रखा लोगों का सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर सेक्टर 5 थाना के अधिकारी व फायर ब्रिगेड के फायर ऑफिसर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें