फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनजिंदर सिरसा ने मुख्यमंत्री चन्नी को भेजा कानूनी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा के सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में सिरसा ने मुख्यमंत्री चन्नी से तीन दिन में लिखित माफी मांगने या फिर दीवानी या फौजदारी दोनों मामलों का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन

वकील जसप्रीत सिंह राय के जरिए भेजे गए इस नोटिस में कहा गया कि चन्नी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिक्रम सिंह मजीठिया के बीच हुए कथित समझौते को लेकर सिरसा के बारे में झूठी और अपमानजनक टिप्पणी की है। नोटिस में कहा गया कि चन्नी ने यह झूठा दावा किया है कि केजरीवाल और मजीठिया के बीच समझौता करवाने में सिरसा की भूमिका थी। इस नोटिस में सिरसा की लीगल टीम ने सोशल मीडिया और मीडिया संगठनों के साथ-साथ वेबसाइट्स के लिंक भी संलग्न किए हैं, जिनमें चन्नी संबंधित दावा करते नजर आ रहे हैं। नोटिस में कहा गया कि चन्नी ने सिरसा के खिलाफ झूठा दावा सिर्फ सस्ती शोहरत हासिल करने के लिए किया, जो निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें