फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी : कोरोना की नौ मरीजों में पुष्टि, जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 52 पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को कोरोना की नौ मरीजों में पुष्टि हुई है। इनमें सात पुरुष और दो महिला मरीज शामिल हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 52 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 24 दिसंबर को कोरोना की जांच के लिए 1415 मरीजों के सैंपल लिए गए थे। संक्रमितों में अम्रावती इनक्लेव की 35 वर्षीय महिला, देवी नगर का 19 वर्षीय युवक, पुलिस लाइन से एक नाबालिग, सेक्टर-10 का 65 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-11 का 26 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-12ए का 51 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-4 की 30 वर्षीय महिला, सूरजपुर का 35 वर्षीय व्यक्ति और 28 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी के साथ जिले में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्या 40652 और पंचकूला में 30938 पहुंच गई है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 381 पहुंच गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ओमिक्रॉन के प्रदेश में बाहर से आने वाले मामलों के मद्देनजर जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से आने वाले 15 मरीजों को ट्रेस करने के बाद जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है, उनके सैंपल भी जांच किए हैं। अब तक विभाग ने विदेश से आने वाले 1764 मरीजों को रिपोर्ट किया है। इसमें 1749 यात्रियों को विभाग ट्रेस कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें