फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी : जिले की तीन मंडियों में अब तक 60500 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद, 53960 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया, जिले में दो एजेंसियों द्वारा की जा रही है खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अब तक जिला की तीन मंडियों में 60500 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 36400 मीट्रिक टन हैफेड और 24100 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग कारपोरेशन द्वारा खरीदी गई है। अब तक तीनों अनाज मंडियों में 53960 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन 2021-22 में जिले में दो सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 4000 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 1000 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन और 3000 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी में 34150 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 15000 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग कारपोरेशन व 19150 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 22350 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 8100 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन और 14250 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है।
उन्होंने बताया कि तीनों मंडियों द्वारा अब तक 53960 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। इसमें से पंचकूला अनाजमंडी में 3500 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। 700 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन व 2800 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा धान का उठान किया गया है। इसी प्रकार बरवाला अनाजमंडी में 31270 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें से 13120 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन व 18150 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाजमंडी में 19190 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें 6690 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा व 12500 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें