फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी मोहाली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला पुलिस की मुस्तैदी, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को किया काबू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर मुस्तैद पंचकूला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सेक्टर-19 पुलिस चौकी की टीम ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने जुलाई 2025 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उनकी नाबालिग बेटी से दोस्ती की। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-20 थाना में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
सेक्टर-19 चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 16 जनवरी को मोहाली में छापेमारी कर आरोपी को काबू किया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ पीड़िता के मानसिक सहयोग के लिए बाल कल्याण समिति के माध्यम से काउंसलिंग और लीगल एड (कानूनी सहायता) भी सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें