फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में पोटाश के खोज कार्याें में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने सूबे की धरती के नीचे पोटाश की खोज संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। वे पंजाब सिविल सचिवालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों संग चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में मंत्री ने पंजाब में पोटाश भंडार वाले मुख्य संभावित क्षेत्रों में खोज के लिए समय-सीमाएं निर्धारित करने के साथ-साथ इस संबंध में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के विभिन्न अफसर समेत खनन एवं भू-विज्ञान विभाग पंजाब से मुख्य इंजीनियर हरदीप सिंह मेहंदीरत्ता और सहायक भू वैज्ञानिक पारस महाजन शामिल रहे।
बैठक में फील्ड सीजन 2025-26 के दौरान पूर्ण हुए खोज ब्लॉकों की स्थिति और चल रही ड्रिलिंग गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ-साथ फील्ड सीजन 2026-27 के लिए प्रस्तावित खोज और प्रारंभिक खोज कार्यक्रमों का खाका तैयार किया गया। बैठक के दौरान विशेष रूप से पोटाश की बड़ी संभावना के रूप में पहचाने गए फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब जिलों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री को जीएसआई के प्रतिनिधियों ने बताया कि कबरवाला ब्लॉक और शेरगढ़-दलमीरखेड़ा ब्लॉक में जी-4 चरण की खोज पूरी हो चुकी है। मंत्री गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फील्ड सीजन 2025-26 के दौरान चल रही ड्रिलिंग और मैपिंग के कार्यों में तेजी लाई जाए और वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित ब्लॉकों को समय पर पूरा किया जाए। पोटाश कृषि के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज है और भारत अपनी आवश्यकता का लगभग 99 प्रतिशत पोटाश आयात करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें