फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादान : 74 श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर कमाया पुण्य, माता मनसा देवी मंदिर परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला एवं ब्लड बैंक, सामान्य अस्पताल, अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से माता मनसा देवी मंदिर परिसर में रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें 74 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन त्रिशक्ति सेवा दल के प्रधान लक्ष्मण सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह खुद को रक्तदान के लिए तैयार रखे। हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में रक्त व रक्त कंपोनेंट्स की कमी है।
रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है और हमारी संस्था की ओर से लगभग हर रोज रक्तदान शिविर लगाकर रक्त कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन

रक्तदाता किए गए सम्मानित
इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के दीपक शर्मा, राजकुमारी, राजेंद्र कोशल, सतगुरु, शारदा, अनिकेत शर्मा व महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के सदस्य व अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न व बैज देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें