फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग को दी पेड़ काटने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कालका-पिंजौर मेन रोड पर हरे-भरे पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया है। पेड़ काटने की वीडियो सोशल साइट्स पर भी खूब वायरल हुई। वहीं पेड़ काटने की कोई परमिशन न होने के चलते वन विभाग ने भी मामले में कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी आम आदमी पार्टी हलका अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने बताया की वह दोपहर के समय कालका की तरफ जा रहे थे, तो उन्होंने देखा कि सड़क पर बैरिकेट लगा है। कुछ मजदूर वहां पर लगे पेड़ काट रहे हैं। पेड़ काटने की मंजूरी के बारे में पूछने पर पता चला कि उनके पास कोई मंजूरी नहीं है। हरप्रीत ने बताया की उसने फारेस्ट और रेंज ऑफिसर को भी इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही सीएम को ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन

कोट
बिना अनुमति सफेदा के पेड़ काटे गए हैं। जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - सुनील कुमार, आरओ,वन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें