पंचकूला। सेक्टर-6 के मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में दो महीने पहले मई में गायनी और बच्चोंं की ओपीडी शुरू कर दी गई थी। जबकि यहां पर अभी पूरी सुविधाओं का टोटा है और अभी तक पूरी मशीनें भी नहीं खरीदी गई हैं और पूरा स्टाफ भी नहीं होता है। इस अस्पताल में बेड की पूरी सुविधा अभी तक शुरू नहीं की जा सकी है। इसमें 100 बेड गायनी और 100 ही बेड बच्चों के वार्ड में लगाए जाने हैं। अभी तक इसका काम पूरा नहीं हो सका है। इस कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका है। इसे डेट लाइन निकलने के चक्कर में शुरू कर दिया गया है। अभी तक इस वार्डों, आईसीयू वार्ड, एनएसीयू वार्ड को पुराने सिविल अस्पताल की बिल्डिंग के इसे शिफ्ट नहीं किया गया है। इस कारण आने वाले मरीजों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक बिल्डिंग में फायर एनओसी, आईसीयू वार्ड का काम पूरा नहीं किया जा सका है। अस्पताल के वार्ड के मशीनों की खरीदारी सहित स्टाफ तैनात नहीं किया गया है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सिविल अस्पताल में इस नई बिल्डिंग के निर्माण में सभी वार्डों में फायर एनओसी का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। वहीं वार्ड भी अभी तक बन नहीं पाए हैं। इस कारण अभी महिला बच्चों के वार्ड सहित आईसीयू वार्ड, एनएसीयू वार्ड का काम पूरा नहीं है। इस कारण गायनी वार्ड, लेबर रूम, बच्चों का वार्ड, एनएसीयू वार्ड को शिफ्ट नहीं किया गया है। रोजाना बच्चोंं की 300 और महिलाओं की 250 की ओपीडी है। इसके बाद इनका काम पूरा नहीं किया जा सका है। इस कारण इलाज कराने आए लोगों को टेस्ट के लिए भी आने जाने में दिक्कत हो रही है। इलाज कराने आए बरवाला के सुशील कुमार ने बताया कि अभी तक इलाज की सुविधा ठीक नहीं होने के कारण परेशानी होती है। बेटे को बच्चे के वार्ड में भर्ती कराया है। अभी तक इलाज कराने के लिए दो बिल्डिंग आना जाना पड़ रहा है। लगातार अस्पताल की व्यवस्था पूरी नहीं होने के कारण दिक्कत हो रही है।
पूरा स्टाफ तैनात किए बिना शुरू किया अस्पताल
सेक्टर-6 मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल की दो ओपीडी शुरू कर दी गई हैं। अन्य वार्ड में तैनात करीब 70 कर्मचारियों के कुल स्टाफ की जरूरत है। इसमें डॉक्टर, नर्स सहित सफाई कर्मचारी की तैनाती के लिए पीएमओ की ओर से हरियाणा हेल्थ विभाग को लेटर भी भेजा गया है। अभी तक इसके बाद भी काम पूरा नहीं किया जा सका है। इस अस्पताल का काम पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पूरा किया जाना है। अभी तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है।
ये सुविधाएं शुरू नहीं हो पाई
मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में पूरी सुविधाएं शुरू नहीं की गई हैं। इनमें अभी तक 9 ऑपरेशन थिएटर, 28 वार्ड, हर वार्ड में छह मरीजों का बेड, तीन सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट, अन्य फ्लोर पर 22 प्राइवेट वार्ड, 35 नर्सिंग स्टेशन, 3 बेसमेंट और दो पार्किंग उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण मरीज परेशान हो रहे हैं।
कोट -
मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल की बिल्डिंग बनने के बाद से यहां पर मरीजों को देखने के लिए ओपीडी शुरू हो गई है। इस अस्पताल में मशीनें और अन्या सामान की खरीदारी और स्टाफ का एस्टीमेट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग को भेजा गया है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। -आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला