फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 : एक्सपो बनी आकर्षक का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए सजा ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में जहां देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी खेल सुविधाओं का आनंद उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की खेल एक्सपो भी उनके लिए आकर्षक का केंद्र बनी है।
विज्ञापन

क्रेडल टू मेडल, तुम्हारे साथ हरियाणा सरकार और अचीवर अरिना को खिलाड़ी बारीकी से देख रहे हैं। इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
क्रेडल टू मेडल में जहां हरियाणा सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जाने वाली नकद पुरस्कार राशि और ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई करने पर आगे की तैयारियों के लिए दी जाने वाली पांच लाख रुपये की अग्रिम राशि भी अन्य प्रदेशों के खेल अधिकारी व खिलाड़ी के लिए चर्चा का विषय बनी है। अचीवर अरिना में कपिल देव से लेकर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और अन्य पदक विजेता जिसमें ओलंपियन व हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह व साक्षी मलिक, साइना नेहवाल, योगेश्वर दत, गीता फौगाट, दीपा मलिक व क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल आदि शामिल हैं। इन सभी की जीवनी के बारे खिलाड़ी उत्सुकता से जानकारी ले रहे हैं।
संदीप सिंह बनाम फ्लिकर सिंह भी चौंका रहे है खिलाड़ियों को
अचीवर अरिना में खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह बनाम फ्लिकर सिंह को देखकर भी इस एक्सपो में आने वाले खिलाड़ी आश्चर्य चकित हो रहे हैं। संदीप सिंह वर्तमान में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री हैं जो कई दिनों से निरंतर खेलो इंडिया गेम्स को लेकर की जा रही तैयारियों की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अचीवर अरिना में लगी उनके बारे में जानकारी में लिखा है कि संदीप सिंह को हॉकी में पनेल्टी कॉर्नर मिलता था तो बाल को फ्लिक करके डी में डालते थे।
विज्ञापन

इसमें महारत हासिल की और फिलकर के नाम से जाने जाते थे, तभी से वे संदीप सिंह से फ्लिकर सिंह कहे जाने लगे थे। उनकी हिट की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटा की दर से नापी गई। ओलंपिक क्वालीफाई मैचों में सर्वाधिक 16 गोल करने का रिकॉर्ड भी संदीप सिंह के नाम है। खेलो इंडिया गेम्स में हरियाणा की एक्सपो देखकर आने वाले खिलाड़ियों के लिए हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह भी आकर्षक का केंद्र बन रहे हैं। प्रदर्शनी में हैफेड, वीटा, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, खादी ग्रामोद्योग, डेक्लोथोम, स्पोर्ट्स साइंस मेड ईजी, निविया स्पोर्ट्स व हेल्थ केयर पर लगाए गए स्टाल भी खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।
लघु भारत का रूप बना ताऊ देवी लाल स्टेडियम का खेल गांव
शिवालिक की तलहटी में बसे पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम का खेल गांव का रूप धारण कर चुका है। देशभर के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से आए लगभग 8500 से अधिक खिलाड़ी व उनके साथ आए खेल अधिकारी स्टेडियम से पंचकूला की पहाड़ियों का आनंद ले रहे हैं तो खिलाड़ी खेल गांव में उपलब्ध अत्याधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर स्वयं का प्रदर्शन कर दर्शकों को उत्साहित कर रहे हैं। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह खेल की तैयारियों के साथ-साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं तो आज केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी की उपस्थिति भी खिलाड़ियों को प्रेरणा दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें