फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में बनेगी जूनियर नेशनल बैडमिंटन अकादमी : स्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला में जूनियर नेशनल बैडमिंटन अकादमी बनाई जाएगी। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी बातचीत की है। यह प्रदेश की ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत की पहली अकादमी होगी, जिसका लाभ हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ पूरे उत्तर भारत के खिलाड़ियों को होगा। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के चीफ पैटर्न एवं विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन की वार्षिक सामान्य एवं कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह जानकारी दी। इस अवसर पर हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेशभर के सभी जिलों के 30 बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैडमिंटन खिलाड़ियों ने लिए अहम निर्णय
चीफ पैटर्न एवं हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव की सहमति से बैठक में प्रदेश के बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए कई अहम निर्णय लिए गए हैं। इसके अनुसार हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन प्रदेश के सभी प्राइवेट बैडमिंटन अकादमी को उनके प्रदर्शन के आधार पर मान्यता देगी। हरियाणा के जिन खिलाड़ियों ने बैडमिंटन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए हैं, उन्हें एचबीए द्वारा सर्टिफाइड किया जाएगा, जो बाद में अकादमियों में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के गुर सिखाकर उनको तैयार करेंगे। बैडमिंटन में अंडर-13 और 15 की लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिता फरीदाबाद में करवाई जाएगी। अंडर-17 और 19 के लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिता गुरुग्राम में करवाई जाएगी। पुरुषों की सीनियर और महिलाओं की प्रतियोगिता का आयोजन पंचकूला में किया जाएगा।
हर खिलाड़ी की बनेगी स्टेट आईडी
हर खिलाड़ी की एक स्टेट आईडी बनाई जाएगी, जिससे खेलों में सक्रिय खिलाड़ियों की पूरी जानकारी मिल सकेगी। इस मौके पर हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनय कुमार, हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अजय कुमार सिंघानिया और हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एवं पंचकूला बैडमिंटन एसोसिएशन के जनरल सचिव जतिंद्र महाजन, राजेश कुमार, उपप्रधान पीडी वर्मा, हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के उप प्रधान रोहित दलाल, रोहतक से बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान यशपाल पंवार और जनरल सचिव उमेद शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हरियाणा में बैडमिंटन का बढ़ा क्रेज
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के युवा खिलाड़ियों ने थाइलैंड में 73 वर्ष बाद ‘थॉमस कप’ जीता है। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में बैडमिंटन का क्रेज बढ़ा है। हरियाणा के युवा खिलाड़ी बैडमिंटन खेलने में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति देश में ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस खेल नीति के तहत ओलंपिक में हरियाणा के स्वर्ण पदक विजेता को छह करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को चार करोड़ और कांस्य पदक विजेता को ढाई करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें