फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 फीट गहरी खाई में लुढ़की जीप, 5 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। जन्मदिन मनाकर लौट रहे लोगों की जीप तकनीकी खामी आने से 200 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हालांकि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन जीप में सवार सात लोगों में से पांच लोग जख्मी हो गए हैं। उन्हें मोरनी स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद पंचकूला सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गाड़ी में ठंडोग पंचायत के गवाही गांव रमेश सिंह, परोमिला, मोहन, सुनीता, कमला देवी और कुंती आदि सहित अन्य लोग सवार थे। यह लोग नालाघाट गांव में अपने रिश्तेदार के घर जन्मदिन की पार्टी से वापस जा रहे थे। घर से निकलने पर उनकी जीप का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में लुढ़क गई। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को घर भेज दिया गया जबकि पांच की हालत पंचकूला रेफर कर दिया गया। रेफर किए गए लोगों को टांग में फ्रैक्चर और सिर में चोट लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें