फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन की चेतावनी- चीन व्यवहार सुधारे, वरना भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, यह 1962 नहीं है

Sun, 31 May 2020 10:47 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरहद पर बढ़ते तनाव का कूटनीतिक तौर पर हल निकालने की वकालत की है। इसके साथ ही चीन को चेतावनी दी कि वह भारतीय सरहद के अंदर घुसपैठ की कोशिश न करे। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश की धमकी के बावजूद भारत पीछे नहीं हटेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने चीन को भारत को हलके में न लेने की चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘हालांकि हम युद्ध नहीं चाहते लेकिन हम चीन की धक्केशाही को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह 1962 नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि अगर चीन ने ऐसा व्यवहार बंद न किया तो उसे इसकी भारी कीमत भुगतनी पड़ेगी।


यह भी पढ़ें- शादी के लिए नई शर्त, प्रदेश से बाहर गई बरात तो दूल्हा-दुल्हन समेत बराती होंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन


अपने फेसबुक लाइव सेशन में कोलकाता के एक निवासी के सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा, ‘‘भारतीय सेना करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है और चीन को कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए।’’ उन्होंने चीन को अपने ढंग बदलने और भारत के साथ बातचीत करके सारा मामला निपटाने की अपील करते हुए कहा, ‘‘हम किसी देश के खिलाफ लड़ाई नहीं चाहते और स्थिति में सुधार चाहते हैं लेकिन अगर वह इसी तरह व्यवहार करते रहे तो हमारे पास कोई और चारा नहीं बचेगा।’’

कैप्टन ने कहा कि चीन सरहद के साथ अपनी तरफ कोई भी इमारती ढांचा बनाने से भारत को नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि ''अक्साई चिन में चीन जब सड़कें बनाता है तो हम ऐतराज जताते हैं लेकिन चीनी लोग हमारी कोई बात नहीं सुनते हैं। लेकिन जब भारत अपने इलाके में एक सड़क बना रहा है तो वह उत्तेजक हो गए हैं।''

Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान को भी सख्त चेतावनी दी। कहा कि पाक ड्रोनों और अन्य तरीके से हथियार और नशे को भेजकर पंजाब व देश के अन्य हिस्सों में गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने पिछले महीनों में 32 अतिवादी मोड्यूलों का पर्दाफाश किया और 200 से अधिक हथियार जब्त किए ।

पन्नू में हिम्मत है तो पंजाब में दाखिल होकर दिखाए : कैप्टन
सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब में लोगों को भड़काने और गड़बड़ी पैदा करने कोशिशों पर कैप्टन ने कहा कि वह किसी भी विदेशी तत्व को पंजाब की शांति भंग करने की आज्ञा नहीं देंगे।

उन्होंने पन्नू को चेतावनी दी कि अगर उसने राज्य को अस्थिर करने की कोशिशें बंद नहीं की तो गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। इस बात पर जोर देते हुए कि पन्नू जैसे लोगों से कैसे निपटना है, वह अच्छी तरह जानते हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उसमें हिम्मत है तो वह पंजाब में दाख़िल होकर दिखाए। कैप्टन ने कहा कि राज्य पन्नू और उसके प्रतिबंधित संगठन से किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें