संक्रमण से रिकवर होने की दर घटकर 50.49 प्रतिशत हो गई है। जबकि संक्रमण बढ़ने की दर 1.74 प्रतिशत हो गई है। अब 11 दिन में संक्रमण के मामले दोेगुने हो रहे हैं। विभिन्न जिलों में अब कुल पॉजिटिव मरीजों में से गुरुग्राम में 677, फरीदाबाद में 339, सोनीपत में 199, झज्जर में 97, नूंह में 70, अंबाला में 50, पलवल में 58, पानीपत में 61, जींद में 27, करनाल में 50, पंचकूला में 26, सिरसा में 15, फतेहाबाद में 15, भिवानी में 13, रोहतक में 31, नारनौल में 39, हिसार में 31, रेवाड़ी में 23 चरखी दादरी में 13, कैथल में 18, कुरुक्षेत्र में 27, यमुनानगर में 9, महेंद्रगढ़ में 33 मरीज सामने आ चुके हैं।
अमेरिका से लौटे 21 पॉजिटिव मरीज अतिरिक्त हैं। दूसरी ओर, गुरुग्राम 224, अंबाला में 40 भिवानी में 6, चरखी दादरी में 1, रेवाड़ी 4, फरीदाबाद में 153, फतेहाबाद में 7, हिसार में 5, जींद में 24, करनाल में 20, कैथल में 5, कुरुक्षेत्र 13, नूंह में 65, पलवल में 41, पानीपत में 37, पंचकूला में 25, रोहतक में 11, सिरसा में 9, महेंद्रगढ़ में 6, चार सोनीपत में 146, नारनौल में 19, झज्जर 92, यमुनानगर में 8 मरीज ठीक हो चुके हैं।