पंचकूला। लघु सचिवालय के सभागार में नियंत्रित क्षेत्रों में अनाधिकृत निर्माण को गिराने व शहरी क्षेत्र में अनाधिकृत कॉलोनियों को विकसित होने से रोकने के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने की।
उन्होंने कहा कि अनाधिकृत कालोनियों को विकसित होने से रोकने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें। इसके साथ-साथ अनाधिकृत निर्माण को गिराने के लिए तत्परता से कार्य किया जाए। विनय प्रताप सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों से निगम के अधीन क्षेत्रो में अवैध निर्माण को गिराए जाने को लेकर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को नियंत्रित क्षेत्र से बाहर किए गए अवैध निर्माण के विरूद्ध की गई। एफआईआर की रिपोर्ट शीघ्र से शीघ्र नगर योजनाकार विभाग को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला नगर योजनाकार प्रियम भारद्वाज, तहसीलदार पुन्यदीप शर्मा, पुलिस के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।