फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबों, मैरिज पैलेस, पेट्रोल पंपों से पहुंच मार्ग फीस वसूलने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सड़कों के किनारे स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों जैसे- पेट्रोल पंप, मैरिज पैलेस, प्राइवेट स्कूल, प्राइवेट अस्पताल, औद्योगिक फैक्टरियों, होटलों-ढाबों आदि से पहुंच मार्ग संबंधी बकाया राशि की तुरंत वसूली के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को लोक निर्माण विभाग के कामकाज का जायजा लेने के दौरान मंत्री ने राज मार्गों के साथ लगते कई प्रतिष्ठानों द्वारा पहुंच मार्ग की मंजूरी न लेने और जिन्होंने मंजूरी ली है, उनकी तरफ से बनती फीस जमा न करवाने के कारण राजस्व को होने वाले नुकसान पर चिंता जाहिर की। उन्होंने फील्ड अधिकारियों को इस संबंध में वसूली के लिए समयबद्ध योजना तैयार करके उसे लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि कोई अधिकारी इस संबंध में लापरवाही करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लोक निर्माण मंत्री ने वन, बिजली और सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग के चल रहे प्रोजेक्टों को सुचारु ढंग के साथ चलाने के लिए बिजली के खंबों को हटाने और अन्य रुकावटों को दूर करने के आदेश दिए ताकि निर्माण संबंधी कामों को जल्द मुकम्मल करवाया जा सके। बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव मालविंदर सिंह जग्गी, संयुक्त सचिव (लोक निर्माण विभाग) सकत्तर सिंह बल्ल, चीफ इंजीनियर अरुण कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें