फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी से तीन और पशुओं ने दम तोड़ा, आंकड़ा सात तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। लंपी चर्म रोग से जिले के तीन और गोवंशों की मौत हो गई है। जिले में लंपी से मरने वाले गोवंशों की संख्या अब सात पहुंच गई है। अब तक जिले में 761 पशु इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। वीरवार को पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक अनिल बनवाला ने कालका सब डिविजन की तीन गोशालाओं का दौरा कर हालात का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

इस दौरान विभाग के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। जिले के गोवंशों में 8 अगस्त से लंपी चर्म रोग की पुष्टी होनी शुरू हुई है। पहले दिन 30 गांवों के 80 गोवंश इस बीमारी की चपेट में आए थे। अब तक यह बीमारी जिले के 109 गांवों और शहरी वार्डों तक पहुंच चुकी है। 10 अगस्त को लंपी से दो गोवंश की मौत हो गई थी। इसके बाद अब 16 अगस्त को दो और जबकि 17 अगस्त को एक गोवंश की मौत भी लंपी के कारण हुई है।
213 पशु हो चुके हैं ठीक
लंपी की चपेट में आने वाले पशुओं के ठीक होने का सिलसिला भी लगातार जारी है। अब तक 761 में से 213 पशु ठीक हो चुके हैं। 17 अगस्त को जहां 238 पशु बीमारी से संक्रमित हुए वहीं 57 पशुओं ने बीमारी को मात भी दी है।
विज्ञापन

गोशालाओं में पहुंचे अनिल बनवाला
पशुपालन और डेयरी विभाग के उपनिदेशक अनिल बनवाला ने कालका की तीन गोशालाओं का दौरा किया है। उन्होंने गोशाला संचालकों से गायों की सेहत के बारे में जानकारी ली। वीरवार को उन्होंने कालका सब डिविजन में स्थित कामधेनु, राधेश्याम और विराट नगर की ब्रह्म ऋषि बाबरा गोशाला का दौरा किया।
अनिल बनवाला ने बताया कि इन सभी गोशालाओं में हालात सामान्य हैं। गोवंश का टीकाकरण भी किया जा चुका है। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर किसी भी गोवंश या पशु में लंपी के लक्षण दिखे तो तुरंत विभाग को सूचित किया जाए। इस मौके पर उनके साथ उपमंडल अधिकारी कालका डॉ. सुरेंद्र कुमार दूहन, पशु चिकित्सक डॉ. रूपराम, विरेंद्र बराणी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें