फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण : कोरोना से एक महिला की मौत, 137 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-21 निवासी 71 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। महिला कई बीमारियों से पीड़ित थी। उससे टीका भी नहीं लगवाया था। वहीं कोरोना से अब तक मरने वालों का आंकड़ा 401 पहुंच गया है। 30 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच के लिए 608 मरीजों का सैंपल लिया था। इसमें दो स्वास्थ्य कर्मचारियों सहित 137 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें पंचकूला के 115 मरीज हैं, जिसमें 66 पुरुष और 49 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य संक्रमित दूसरे प्रदेशों और राज्यों के हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 940 पहुंच गई है। इसमें 908 होम आइसोलेटेड और 32 अस्पतालों में दाखिल हैं। इसके अलावा विदेश से पंचकूला आने वाले 3072 मरीजों को ट्रेस कर लिया है, जबकि 30 मरीजों की जांच जारी है। अब तक जांच के बाद पंचकूला में 56424 मरीजों की कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें जिले के 72709 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें