फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day in Panchkula: सेक्टर-14 कॉलेज में फहराया तिरंगा, हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

Mon, 15 Aug 2022 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला

सार

छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं नृत्य प्रस्तुत कर आजादी के महोत्सव को उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को लड्डू बांटे गए।
विज्ञापन
पंचकूला में सेक्टर 14 कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला के राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, सेक्टर-14 में सोमवार को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजीव चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और विद्यार्थियों को आजादी की वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी। एनएसएस की छात्राओं ने परेड निकाली और सलामी दी। 

विज्ञापन


इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्राओं आराधना,कृतिका, नुसरत ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार रखे। सबीना ने देशभक्ति कविता सुनाई और राखी ग्रुप ने नृत्य प्रस्तुत किया। संध्या ने देशभक्ति गीत गाया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं नृत्य प्रस्तुत कर आजादी के महोत्सव को उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को लड्डू बांटे गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें