फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं की मौत मामले में बोले मान : कहा- आरोपियों को मिलेगी सख्त सजा,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के होशियारपुर जिले में पशुओं की मौत के मामले की भगवंत मान ने सख्त निंदा की और पुलिस को जल्द आरोपियों का पता लगाने और सभी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब की अमन-शांति और भाईचारा किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने देंगे। समाज विरोधी ताकतों की पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश अब सफल नहीं होने वाली है। आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब में किसी भी धर्म की बेअदबी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भगवंत मान ने कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि राज्य की अमन-शांति और भाईचारा बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। पंजाब के किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें