पंचकूला। अब तक पंचकूला में 478482 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें से अब तक 134573 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है जबकि 177316 को दूसरी डोज लगाई जानी बाकी है।
पंचकूला में वैक्सीनेशन तेजी के साथ किया जा रहा है। यही वजह है कि पंचकूला में बुधवार को भी 3116 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें से 1291 को पहली डोज और 1825 को दूसरी डोज लगा दी गई। पंचकूला में 15438 वैक्सीन हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई गई जबकि 32540 फ्रंटलाइन वर्कर्स को डोज लगाई गई। बुधवार को वैक्सीन 24 सरकारी और पांच निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगाई गई।