फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : ग्रुप डी में खेल कोटा से प्रतीक्षा सूची वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार खेल कोटे के तहत ग्रुप डी के खाली पदों को प्रतीक्षा सूची में शामिल चयनित अभ्यर्थियों से भरेगी। अभ्यर्थियों को खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनवाने का मौका दिया गया है। इनकी नियुक्ति उन पदों पर होगी जो गलत ग्रेडेशन सर्टिफिकेट देने या अभ्यर्थियों के त्यागपत्र देने से खाली हुए हैं। इस बार अहम बात ये रहेगी कि नियुक्ति से पहले ही ग्रेडेशन सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी और सही प्रमाण पत्र मिलने ही उसे नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने शुक्रवार को इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और अन्य उच्च अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के तहत 31 अक्तूबर तक खेल विभाग इन अभ्यर्थियों को ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी करेगा और वे इसे 30 नवंबर तक जमा करा सकेंगे।
इसके अलावा, इस मामले में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रतीक्षा सूची की वैद्यता 31 दिसंबर 2021 तक रखे ताकि इस अवधि तक जायज सर्टिफिकेट जमा कराने वाले को नौकरी मिल सके। संभावना है कि प्रतीक्षा सूची में शामिल पहले 400 युवाओं को मौका दिया जाएगा। इसके बाद दूसरी लिस्ट वालों को।
विज्ञापन

25 मई 2018 खेल पॉलिसी के तहत जारी होंगे सर्टिफिकेट
सरकार ने ये भी फैसला लिया है कि प्रतीक्षा सूची वालों को जारी किए जाने वाले ग्रेडेशन सर्टिफिकेट 25 मई, 2018 खेल पॉलिसी के तहत जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, वे युवा भी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकेंगे जो उस समय आवेदन नहीं कर पाए थे। बता दें कि भर्ती के लिए करीब 980 ने ही ग्रेडेशन सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया था, इनमें से विभाग ने 680 सर्टिफिकेट जारी किए गए थे। जांच की गई तो करीब 250 सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए थे। इस पर सरकार ने 31 दिसंबर 2020 को फर्जी सर्टिफिकेट वालों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।
विजिलेंस कर रही जांच
एचएसएससी ने 29 अगस्त 2018 को ग्रुप डी के 18218 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इनमें 1518 खेल कोटे के थे। कुछ युवाओं ने फर्जी सर्टिफिकेट जमा करा दिए। खेल विभाग ने इसकी पूरे प्रदेश में जांच कराई तो करीब 2400 संदिग्ध सर्टिफिकेट पाए गए। इसकी जांच विजिलेंस चल रही है। फर्जीवाड़े में कई खेल एसोसिएशन और कई जिलों के जिला अधिकारियों के भी शामिल होने की आशंका है।
नियुक्ति से पहले करेंगे जांच : खदरी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि सरकार केे निर्देशानुसार प्रतीक्षा सूची वालों को मौका दिया जाएगा। इस बार नियुक्ति से पहले ही ग्रेडेशन सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी।
मुख्यालय पर जारी किए जाएंगे सर्टिफिकेट : नैन
खेल विभाग के निदेशक पंकज नैन ने कहा कि समय पर खिलाड़ियों को ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी और जिला स्तर की बजाए उप निदेशक स्तर पर ये जारी किए जाएंगे, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें