फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह हरियाणा की पूरी आबादी होगी पहली खुराक के घेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से पहले सितंबर में ही हरियाणा की पूरी पात्र आबादी पहली खुराक के सुरक्षित घेरे में होगी। स्वास्थ्य विभाग ने 1 अक्तूबर से पहले शेष 60 लाख लोगों को पहला टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 13 से 15 सितंबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इन तीन दिन में ही 15 लाख लोगों को टीके लगाए जाने हैं। अभियान को सफल बनाने में प्रदेश के सभी सीएमओ को तैयारियों और विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

हरियाणा की कुल आबादी 2.59 करोड़ है। इनमें से 18 से 44 साल की आबादी 37 प्रतिशत 1,13,80136 है और 45 से 60 साल के 15 प्रतिशत 4613569 है। 60 साल से अधिक आयु के 10 प्रतिशत लोग 3075713 हैं। अब तक प्रदेश में 1 करोड़ 76 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 1 करोड़ 30 ने पहली और करीब 46 लाख ने दोनों डोज लगवाई हैं। विभाग की मंशा है कि शुरुआत में सभी पात्र लोगों को पहली डोज के घेरे में लिया जाए। 60 लाख शेष लोग, जिन्होंने अभी तक पहली डोज नहीं ली है, उनको इस माह कवर करने का लक्ष्य रखा है। सोमवार से तीन दिन तक पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। पूरी आबादी को पहली खुराक देने के बाद दूसरी खुराक के लिए जोर दिया जाएगा।
दवा का पर्याप्त स्टॉक, रोजाना डेढ़ लाख से अधिक का टीकाकरण
पिछले कई माह के बाद पहली बार हरियाणा के पास दवा का पर्याप्त स्टॉक है। इस समय विभाग के वेयर हाउस में 10 लाख से अधिक वैक्सीन डोज हैं। विशेष अभियान को देखते हुए एनएचएम ने 10 लाख और डोज की मांग की है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को कवर किया जा सके। इस समय प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख के बीच टीकाकरण हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में टीकाकरण को बढ़ाने के लिए दोबारा से विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी सीएमओ को इसके लिए निर्देश दिए हैं कि वे अधिक से अधिक वैक्सीन केंद्र बनाएं। सोमवार से शुरू होने वाले अभियान के लिए पूरी तैयारियां हैं। इस माह 60 लाख के लक्ष्य में से तीन दिन में ही 15 लाख को वैक्सीनेट का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

- प्रभजोत सिंह, एमडी, एनएचएम, हरियाणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें