फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी डाक्टर के खिलाफ एक्शन लिया तो भरेंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस (एससीएमएस) एसोसिएशन ने सरकार को चेताया है कि उनकी मांगें नहीं मानीं गईं तो वह 14 जनवरी से हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर एक भी डॉक्टर के खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की गई तो वह जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

एचसीएमएस के राज्य प्रधान डॉ. जसबीर सिंह और महासचिव राजेश श्योकंद ने बताया कि मांगों को लेकर एसोसिएशन ने दोबारा से बैठक की है और फैसला लिया है कि वह 14 जनवरी से हड़ताल पर जाएंगे। डॉ. जसबीर सिंह ने कहा कि उनकी मांगें वर्षों से लंबित हैं और हर बार केवल आश्वासन मिलते हैं। इस बार वह आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। जहां तक स्वास्थ्य कर्मियों पर एस्मा कानून लगाने की बात है कि वह सामूहिक रूप से हड़ताल पर जाएंगे। अगर हरियाणा सरकार ने किसी भी डॉक्टर के खिलाफ एक्शन लिया तो वह जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि अगर सरकार उनको गिरफ्तार करती है तो सभी कोरोना वारियर्स डॉक्टर को एक ही जेल में डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें